चकाई: चिहरा थाना क्षेत्र से फरार दो वारंटियों सहित 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Chakai, Jamui | Dec 15, 2024 चकाई प्रखंड के चीहरा थाना की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आधा दर्जन लोगों को अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के लिए यह गिरफ्तारी बड़ी सफलता मानी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर सभी की गिरफ्तारी हो सकती है पुलिस ने रविवार की शाम 6 बजे इसकी जानकारी दी है।