जगदलपुर: 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, महारानी लक्ष्मीबाई व स्वामी विवेकानंद परीक्षा केंद्रों में उत्साह के साथ पहुँचे विद्यार्थी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र हल करेंगे। इसके बाद दो मार्च को कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए हिंदी का पेपर होगा। जगदलपुर में महारानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद व अन्य परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी उत्साह के साथ पहुंचे।