बुधवार को मढ़ौरा प्रखंड परिसर में सलिमापुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी राजकुमार तिवारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने बुधवार की संध्या पांच बजे बताया कि सलिमापुर पैक्स हेतु उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया की जा रही है। इस दौरान मात्र एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।