देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर भूमियाखेड़ा के पास शुक्रवार रात 9 बजे एक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक ने कुछ कार सवार लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। वहां एक युवक का पैर लहूलुहान अवस्था में मिला।