माधौगंज थाना क्षेत्र में कुरसठ के मोहल्ला रामनगर निवासी पूर्व सैनिक महिपाल की मौत हो गई।पास के एक बाग में हवन के लिए आम की लकड़ी तोड़ने गए थे तभी खेतों में काम कर रहे किसानों ने महिपाल को जमीन पर पड़ा देखा। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल न होने पर परिजनों को सूचना दी।मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने महिपाल को मृत पाया।