मॉडल टाऊन: जहांगीरपुरी वार्ड संख्या 18 को एक दिन में चार उद्घाटनों के तोहफे मिले
जहांगीरपुरी वार्ड नंबर 18 को आज मिले चार तोहफे एक साथ। विधायक अजेश यादव व पार्षद टिम्सी सुरेश शर्मा के माध्यम से दिए गए वार्ड को ये तोहफे। आज शनिवार को इस क्षेत्र में चार उद्घाटन किए गए जिनमें जहांगीरपुरी आई ब्लॉक मार्केट का सौंदर्य करण , J ब्लॉक मार्केट का सौंदर्य करण, J ब्लॉक बारह सौ वाली गली में बाल्मीकि पार्क के विकास कार्य का उद्घाटन।