मॉडल टाऊन: जहांगीरपुरी K ब्लॉक के घर में लगी आग, घर का पूरा सामान जलकर राख
शनिवार देर शाम जहांगीरपुरी के घर में लगी आग। थर्ड फ्लोर के घर का पूरा सामान जलकर राख। दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू। पूरा परिवार घर को लॉक करके निकाला था वैष्णो देवी दर्शन के लिए, घर से मात्र एक किलोमीटर तक ही परिवार पहुंचा उसी दौरान हो गई घटना। जहांगीरपुरी की रहने वाले देवेंद्र सपरिवार माता वैष्णो देवी की दर्शन के लिए शनिवार शाम के वक्त घर से निकले।