गड़हनी: मांझी टोला गड़हनी में लगी आग, एक घर और सामान जलकर हुआ खाक
गड़हनी नगर पंचायत के मांझी टोला वार्ड 10 स्थित दिनेशी राम के घर में अचानक आग लगने से घर सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया नहीं तो बड़ी हादसा हो सकती थी। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तस्लीम आरिफ उर्फ गुड्डू ने पीड़ित परिवार के घर जाकर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि जो भी मदद मिलेगा जल्द दिलाएंगे ।