ताखा: ऊसराहार में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Takha, Etawah | Jun 22, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र के आनंद खाद भंडार के पास सोमवार देरशाम 5 बजे दो बाइको की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। सङक हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सचिन पुत्र वंशलाल निवासी उमरेन एवं सचिन पुत्र गिरीश चंद्र यादव निवासी शोभनापुर के रूप में हुई है। दोनों को सरसई नावर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया।