चांद: चांद चैनपुर में सर्विस रोड की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल कैमूर के डीएम से मिला
Chand, Kaimur | Mar 14, 2026 भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे बनारस रांची कोलकाता एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर किसानों की समस्याओं को उठाते हुए किसान संघर्ष मोर्चा एवं भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि मंडल शनिवार की दोपहर कैमूर डीएम से मुलाकात की। एवं सर्विस रोड की मांग को रखा। सर्विस रोड के साथ-साथ प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की अन्य समस्याओं को भी DM के समक्ष रखा।