परबत्ता: सपहा में सड़क दुर्घटना, कन्हैयाचक निवासी चाचा की मौत, भतीजा घायल, परिवार में कोहराम
महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सपहा ढाला के निकट रविवार को सड़क हादसे में चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा घायल है। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैया चक निवासी 45 वर्षीय कुंदन कुमार मिश्र के रूप में हुई है। वहीं भतीजा आदर्श कुमार घायल बताया जा रहा है। इधर रविवार की शाम आठ बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही कन्हैया चक गांव पहुंचा त