अनूपपुर: 4 साल में भी नहीं बना पुल, बारिश में फिर कटेगा दो दर्जन गांवों का संपर्क
अनूपपुर के सामतपुर-हर्री-बर्री मार्ग पर निर्माणाधीन पुल की धीमी रफ्तार से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल 18 माह में पूरा होना था, लेकिन 4 वर्ष बाद भी अधूरा है। 5 में से केवल 3 स्लैब बन पाए हैं। बारिश में अस्थायी मार्ग बंद होने से सामतपुर, हर्री-बर्री, भगतबांध समेत करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को 4-5 माह तक लंबा चक्क