बरडीहा: हरदियारी डैम के जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे किसान
Bardiha, Garhwa | Jun 11, 2026 बरडीहा प्रखंड स्थित हरदियारी डैम का बांध विगत वर्षों से ही क्षतिग्रस्त हालत में है। किसानों को इससे सिंचाई की सुविधा नहीं मिल रही है। पिछले दिनों विश्रामपुर के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने डैम पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। तब से ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि लंबे समय से उपेक्षित इस डैम का जल्द जीर्णोद्धार होगा और किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत मिलेग