खरदेवला क्षेत्र में 16 जनवरी से 18 जनवरी तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 765 केवी रतलामदेव से मंदसौर लाइन पर किए जा रहे कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।