नावकोठी: पीएचसी नावकोठी का सिविल सर्जन बेगूसराय के द्वारा किया गया औचक निरिक्षण,दिया आवश्यक निर्देश
नावकोठी पीएचसी का सिविल सर्जन बेगूसराय डॉ अशोक कुमार के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम ड्यूटी पर तैनात एएनएम प्रसव कक्ष एनबीसीसी रूम में लगे उपकरण आदि का मुआयना किया। एक महिला चिकित्सक गायब पाई गई। उन्होंने संबंधित कर्मियों को टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।