सूरजपुर: स्व-सहायता समूह से जुड़कर प्रभा प्रजापति बनीं आत्मनिर्भर, फल दुकान ने बदली जिंदगी
देवनगर की प्रभा प्रजापति ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। पहले मजदूरी और खेती पर निर्भर रहने वाली प्रभा ने जय माँ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता और बैंक ऋण से फल एवं किराना दुकान शुरू की। शुरुआत ठेले पर केले, चना-मुर्रा बेचने से हुई, जो आज एक सफल व्यवसाय में बदल चुकी है।