ग्वालियर गिर्द: कॉम्बिंग गश्त के दौरान 223 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 260 गुंडे और हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक
शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम करने के लिए रविवार को शहरभर में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस ने 223 बदमाशों, वारंटियों और संदिग्धों को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचाया। पुलिस टीमों ने रातभर अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर अपराधियों की धरपकड़ की।पुलिस ने जिले के 260 हिस्ट्रीशीटर आदतन बदमाशों के घरों पर भी छापामारी की।