सांगानेर: जयपुर में राज्य स्तरीय घूमर महोत्सव का आयोजन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नगाड़ा बजाया, हजारों महिलाओं ने की परफॉर्मेंस
जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विश्व पटल पर राजस्थानी नृत्य घूमर की पहचान बनाने के लिए राज्य स्तरीय घूमर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से एक साथ प्रदेश के सभी सातों संभागों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया। एक साथ हजारों महिलाओं ने घूमर पर नृत्य किया।