प्रतापपुर: करंजवार-सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बच्चे की पहचान नहीं हो सकी; एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
शनिवार रात करीब 8 बजे करंजवार और शासकीय अस्पताल मार्ग के बीच सड़क हादसे में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल प्रतापपुर लाया गया। बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस गांव या किस परिवार का है।