जबलपुर: गोरखपुर: फ्रोजन मटर के पैकेट में रेंगती मिलीं ईल्लियां, खुली खाद्य सुरक्षा की पोल!
क्या आप भी बाजार से फ्रोजन मटर खरीदकर बड़े चाव से खाते हैं? तो रुकिए! यह खबर आपकी और आपके परिवार की सेहत से जुड़ी है। गोरखपुर में फ्रोजन मटर के पैकेट से कुछ ऐसा निकला, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे! मामला गोरखपुर का है। यहां के निवासी पंडित महेश शुक्ला ने गोरखपुर सब्जी मंडी की 'नरेंद्र डेयरी' से सब्जी बनाने के लिए 'श्री पर्व कंपनी' का फ्रोजन मटर खरीदा।