बिल्सी: अंबियापुर चौराहा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में गिरा, नाला हुआ क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची नगर पालिका टीम
Bilsi, Budaun | Jun 22, 2026 बिल्सी नगर के अंबियापुर चौराहे के पास रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक नाले में गिर गया। इस घटना में नाला क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही बिल्सी नगर पालिका प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बिल्सी पुलिस को भी बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अंबियापुर निवासी मृदुल शर्मा ने