रामनगर: तपेसिपाह गांव में नदी में नहाने गया 18 वर्षीय युवक डूबा, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रामनगर थाना अंतर्गत तपेसिपाह गांव में अंजेश कुमार उम्र करीब 18 वर्ष पुत्र सुभाष शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे घर से निकला था।वह नदी में नहाने उतर गया नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया डूब गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर नदी किनारे पड़े युवक की चप्पलों पर पड़ी।नदी में तलाश की गई युवक का शव मिला।