भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मंगलवार को पोड़ाहाट अनुमंडल की बंदगांव प्रखंड में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गणना प्रपत्रों के वितरण, ऑनलाइन प्रविष्टि, ईएफ डिस्ट्रीब्यूशन ट्रैकर के उपयोग तथा अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।