औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास निवासी राखी पोरवाल पत्नी अमित पोरवाल जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह उनके मकान में अचानक आग लग गई। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं घटना की सूचना पाकर सुबह करीब 8 बजे फायर ब्रिगेड पहुंची तब आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था।