परसिया: प्राचार्य कैलाश नारायण गुप्ता को कन्या शाला ने दी विदाई,शिक्षा को 31 साल देकर सेवानिवृत्त हुए गुप्ता सर
शासकीय कन्या नवीन हाई स्कूल परासिया में पूर्व प्राचार्य कैलाश नारायण गुप्ता परासिया का विदाई समारोह बुधवार को 3 बजेआयोजित किया गया। सम्मान समारोह में उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उनकी कार्यशैली और व्यवहारिक गुणों को याद किया गया। कार्यक्रम में परासिया बीईओ श्रीराम धुर्वे ,संकुल प्राचार्य स्वर्ण कुमारी सिंग , बीआरसी श्याम कुमार गुन्हेरे उपस्थित रहे।