लोहरदगा: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को शपथ एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई ।
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को शपथ एवं मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम लोहरदगा जिले के पेशरार, किस्को, कैरो एवं सदर प्रखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्तर पर महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया। इन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही शपथ ग्रहण के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।