राजगीर: राजगीर के सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में 52वें बैच के 940 जवानों का दीक्षांत समारोह संपन्न
Rajgir, Nalanda | Nov 16, 2024 राजगीर स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार की दोपहर करीब 11.15 बजे से 52 वें बैच के 940 जवानों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया. इस दौरान इन जवानों ने देश सेवा की शपथ लिया. मौके पर मुख्य अतिथि सीआरपीएफ बिहार सेक्टर, पटना की एडीजी एनी अब्राहम को प्रशिक्षु जवानों ने परेड के दौरान सलामी दी.