गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव में युवक के लापता होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसपी
खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव में आज सुबह 4:00 बजे 20 वर्षीय आजाद नाम का एक युवक घर से लापता हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना खोराबार थाने पर दी। युवक के लापता होने की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की और बताया कि तमाम स्रोतों से युवक की तलाश की जा रही है और कोशिश की जा रही है कि उसे सकुशल बरामद कर लिया जाए।