कलेर: मेहंदिया बाजार: रुई की दुकान में भीषण आग, दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर आग बुझाई
Kaler, Arwal | Apr 24, 2026 अरवल जिले के मेहंदिया बाजार में देर रात्रि एक रुई की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने हाहाकार मचगया । दुकानदार मुन्ना कुमार की दुकान में रखा रुई का भारी सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आसपास के लोग घबरा गए। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर शटर काटा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।