नजीबाबाद के कृष्ण टॉकीज के पास स्टेशन रोड पर एक युवक द्वारा कपड़ा खरीद रही बच्चियों के गर्दन पर चाकू रखकर पैसे मांगने की घटना सामने आई है। घटनाओं के बाद शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया गया घटना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। 31 दिसंबर 8:00 की घटना बताई जा रही है।