हातोद: चरस तस्करी मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने कोर्ट परिसर से महिला को पकड़ा
Hatod, Indore | Jun 11, 2026 इंदौर क्राइम ब्रांच को एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 में 520 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी स्वाती बुंदेला को पुलिस ने जिला न्यायालय परिसर से गुरुवार 12 गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।