खरगोन जिले के जैतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में बुधवार देर शाम पुलिस ने अवैध डीजल कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी सुदर्शन कालोसिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से लगभग 300 लीटर अवैध डीजल और एक ऑटो वाहन जप्त किया गया।