पुवायां। थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ौरा की रहने वाली महिला ने गांव के ही चार लोगों पर खेत में खड़ी फसल नष्ट करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता तकदीरन बेगम का कहना है कि घूरा को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते आरोपित उसके खेत पर पहुंचे और फसल बर्बाद करने लगे। विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई।