देहरादून: कांवली रोड पुल पर चढ़ा नदी का पानी, लोग डरे-सहमे किनारे पर रुके
देहरादून के कांवली रोड पर पुल के ऊपर तक नदी का पानी पहुंच गया। अचानक पानी बढ़ने से पुल पार कर रहे लोग डरकर वहीं रुक गए और किनारे पर खड़े होकर हालात देखने लगे। स्थानीय लोग और राहगीर सतर्क हो गए, जबकि प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है। पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों को पुल पार न करने की सलाह दी जा रही है।