देहरादून: मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने प्रदेश के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
देहरादून में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर भी खतरनाक रूप से बढ़ गया है।