देहरादून: देहरादून के मैगी प्वाइंट के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिरा, घंटों लगा लंबा जाम
पर्यटन नगरी मसूरी और आसपास के क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है सुबह मैगी प्वाइंट के निकट पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा गिरने से यातायात बाधित हो गया जिससे लगभग तीन किलोमीटर की लंबी लाइन लग गई पहाड़ी से एक भारी भरकम पेड़ भी गिरकर सड़क पर आ गया