नाथनगर थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा सुबह करीब 6:30 बजे घर का सामान लाने निकली, लेकिन दिनभर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने देर शाम नाथनगर थाने में कंझिया निवासी दिनेश उर्फ झप्पू मंडल के पुत्र अमनदीप कुमार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।