मथुरा: श्री कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में समाजसेवियों ने जगह-जगह लगाया भंडारा नगर निगम के कर्मचारियों ने स्वच्छता का दिया संदेश
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह समाज सेवी संस्थाएं ने नंदोत्सव की खुशी में भंडारे एवं मिठाई खेल खिलौने का वितरण किया। जगह-जगह लोगों ने लाला के जन्मदिन की खुशी बांटी और भंडारा लगाकर प्रसाद रूपी कढ़ी चावल श्रद्धालुओं को दिये। वही नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की नगर निगम के द्वारा कहा कि अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखें।