नागौर: नागौर के पूर्व सांसद व किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी अजमेर के दौरे पर रहे
Nagaur, Nagaur | Dec 12, 2024 नागौर के पूर्व सांसद व किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी आज गुरूवार को अजमेर के दौरे पर रहे। इस दौरान अजमेर के कृषि विभाग कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक ली। वहीं कल अजमेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।