नागौर: जोधपुर बाईपास पर हादसे में एक युवक की मौत, कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में रात साढ़े सात बजे हुआ हादसा
Nagaur, Nagaur | Dec 12, 2024 जोधपुर बाईपास पर हादसा, एक युवक की मौत। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में रात साढ़े सात बजे के करीब जोधपुर बाइपास पर हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गुजरात का एक मजदूर जो पैदल ही होटल से खाना लेकर घर जा रहा था। इस दौरान एक बाईक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक मौके से भाग गया।