नागौर: नागौर जिला मुख्यालय पर बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आए मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए
Nagaur, Nagaur | Dec 12, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर आज गुरूवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बोर्ड परिक्षाओं में अव्वल आये मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए गये। इस दौरान नागौर जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी,जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में पांच मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए गये।