गुना नगर: राष्ट्रपति द्वारा म्याना रेलवे स्टेशन दिल्ली में नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
गुना के म्याना रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर 14 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति ने नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवॉर्ड 2025 ट्रांसपोर्ट कैटेगिरी में सम्मानित किया है। म्याना रेलवे स्टेशन द्वारा 9687 यूनिट विद्युत ऊर्जा की बचत की गई। अवार्ड रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने लिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर ट्वीट कर बधाई दी है।