बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत के गांधी नगर पंचबिग्घी गांव में गुरुवार की देर रात्रि में अज्ञात अपराधियों ने घर में सोए एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। मृतक का पहचान इतमादी पंचायत के गांधीनगर (पंचबिग्घी) गांव निवासी पहलवान शंभु शर्मा के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच