तिलौथू: 44 डिग्री की भीषण गर्मी में तिलौथू में जल संकट गहराया, एक सप्ताह से ठप है नल-जल सेवा
44 डिग्री की भीषण गर्मी में तिलौथू में जल संकट गहराया, एक सप्ताह से ठप है नल-जल सेवा रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड मुख्यालय और शहरी क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, वहीं पिछले एक सप्ताह से नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। पानी सप्लाई बंद होने से लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना