पकड़ीदयाल प्रखंड के चैता पंचायत स्थित चैता बभन टोली में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथ दास ने की, जबकि मंच संचालन प्रधानाध्यापक सुकृत राम ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू प्रवक्ता और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हिमराज राम ने किया।