सुल्तानपुर: सुलतानपुर में जुलूस-ए सफर मदीना का हुआ आयोजन
सुलतानपुर के गोराबारिक अमहट में बुधवार को सुबह 11 बजे जुलूस-ए सफर मदीना का आयोजन किया गया। यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार द्वारा मदीना से करबला तक किए गए ऐतिहासिक सफर की याद में निकाला गया। जुलूस की शुरुआत जामा मस्जिद अमहट से हुई, जिसमें ऊंट, घोड़े, अलम और जुलजनाह शामिल थे। जुलूस अमहट चौराहे, सुलतानपुर रोड होते हुए दरगाह हजरत अब्बास पर समाप्त हुआ।