ग्राम रतनखेड़ी में रविवार सुबह सिंचाई के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दयाराम पिता कालू सिंह यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दयाराम रविवार सुबह खेत पर सिंचाई के लिए गए थे। इसी दौरान खेत पर पानी की मोटर चालू करते समय उन्हें अचानक करंट लग गया।