बहराइच: अस्पताल चौराहा के पास युवक की 5 से 6 युवकों द्वारा पिटाई करने के मामले की छानबीन मे जुटी पुलिस सीओ सिटी ने दी जानकारी
बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित अस्पताल चौराहा के पास एक युवक की 5 से 6 युवकों द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुड़ गई है। इस संबंध मे मंगलवार को सीओ सिटी राजीव सिसोदिया ने बताया की अज्ञात युवक की पिटाई करने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।