पीलीभीत: बंडा हाइवे घाटमपुर के पास डंपर के कुचलने से बालक की मौत, मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव घाटमपुर के रहने वाले आबिद का 6 बर्षीय पुत्र फरदीन को शनिवार को बंडा हाइवे पर गांव के पास में ही एक डंपर ने कुचल दिया था। जिसको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था पर डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया था। फरदीन के पिता आबिद की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।