बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद शिवपुरी जिले में भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।कोलारस बस स्टैंड और रन्नौद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुनों, रंग-बिरंगी आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को बिहार की जीत बताया।